फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations for Chhattisgarh Budget 2026-27 in full swing brainstorming begins in ministry from today

CG News: छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 की तैयारियां तेज, आज से मंत्रालय में मंत्री स्तरीय मंथन शुरू

Tue, 06 Jan 2026 10:57 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Jan 2026 10:57 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026–27 के बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आज से मंत्री स्तरीय बजट बैठकों की शुरुआत हो रही है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन
Preparations for Chhattisgarh Budget 2026-27 in full swing brainstorming begins in ministry from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026–27 के बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आज से मंत्री स्तरीय बजट बैठकों की शुरुआत हो रही है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेंगी। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


इस बजट मंथन के दौरान मंत्री अपने-अपने विभागों की नई योजनाओं और प्रमुख बजट मांगों को प्रस्तुत करेंगे। चर्चा के बाद जिन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा, जबकि जिन नए मदों पर सहमति नहीं बन पाएगी, उन्हें फिलहाल रोक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की तिथि अलग से तय की जाएगी।
विज्ञापन


बैठकों के पहले दिन यानी 6 जनवरी को सुबह 11 बजे उद्योग, आबकारी और श्रम विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और ओबीसी कल्याण विभाग के प्रस्ताव रखे जाएंगे। दोपहर 2 बजे पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास विभाग तथा दोपहर 3 बजे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के बजट प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जनवरी को सुबह 11 बजे वन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य विभाग के प्रस्तावों पर मंथन होगा। दोपहर 12 बजे राजस्व, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे कृषि, अजाक कल्याण और मछली-पशुधन पालन विभाग तथा शाम 4 बजे वित्त विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।

8 जनवरी को सुबह 11 बजे लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण और नगरीय प्रशासन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। वहीं दोपहर 2.30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभागों से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे।


अंतिम दिन 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जबकि दोपहर 2 बजे गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आईटी विभाग के नए प्रस्तावों को लेकर बैठक होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed