फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations begin for President Draupadi Murmu's arrival in Chhattisgarh, Chief Secretary reviews

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी शुरू, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Tue, 11 Nov 2025 07:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति के प्रवास की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Preparations begin for President Draupadi Murmu's arrival in Chhattisgarh, Chief Secretary reviews
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी शुरू, मुख्य सचिव ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 20 नवंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के प्रवास की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्रालय एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से और जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएँ समय पर और उच्च स्तर की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान सरगुजा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस अवसर पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, चिकित्सा, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरगुजा संभागायुक्त, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपेड की तैयारी, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सभी आवश्यक सुविधाएँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव आदिम जाति विभाग सोनमणि बोरा, ऊर्जा एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित सरगुजा संभाग आयुक्त, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एयरफोर्स इंचार्ज, बीएसएनएल महाप्रबंधक, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, राज्य शिष्टाचार अधिकारी और जनजातीय गौरव दिवस के नोडल अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed