फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations begin for PM Modi Chhattisgarh visit: meeting place and three helipads being built on 55 acres

प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां शुरू: 55 एकड़ में बन रहा विशाल सभा स्थल, तीन हेलीपेड

Sun, 23 Mar 2025 02:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Mar 2025 02:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा के लिए 55 एकड़ का विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preparations begin for PM Modi Chhattisgarh visit: meeting place and three helipads being built on 55 acres
प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा के लिए 55 एकड़ का विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। इसके नजदीक ही तीन हेलीपेड और 9 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव पी दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन


सीएम साय के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग पीएम को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया और वहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed