{"_id":"639d50905f830055a35baeab","slug":"pregnant-woman-died-due-to-electrocution-in-ambikapur-removed-child-after-operation-but-could-not-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत, आपरेशन कर बच्चे को निकाला, लेकिन नहीं बचा सके जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत, आपरेशन कर बच्चे को निकाला, लेकिन नहीं बचा सके जान
Sat, 17 Dec 2022 10:46 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:46 AM IST
सार
उदयपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम बेलढाब निवासी शिवकुमारी (28) पत्नी रामकुमार शुक्रवार दोपहर नहाकर बाड़ी में घेरे गए जीआई तार में कपड़ा सूखाने गई थी। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसमें चिपक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमारी नौ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
मृतका शिवकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिला के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलढाब में शुक्रवार को कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत महिला के गर्भस्थ शिशु की धड़कन चलने की जानकारी मिलने पर उसका आपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन वे बच्चे की जान नहीं बचा पाए। शनिवार सुबह बेलढाब में एक साथ मां-बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उदयपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम बेलढाब निवासी शिवकुमारी (28) पत्नी रामकुमार शुक्रवार दोपहर नहाकर बाड़ी में घेरे गए जीआई तार में कपड़ा सूखाने गई थी। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसमें चिपक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमारी नौ माह की गर्भवती थी। हादसे के बाद परिजन शिवकुमारी के शव को लेकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने शिवकुमारी को मृत घोषित कर दिया, लेकिन उसके गर्भ की जांच करने पर उन्हें बच्चे की धड़कन सुनाई दी तो परिजनों को इसकी जानकारी देकर बच्चे को बचाने के लिए चिकित्सकों ने तत्काल शिवकुमारी का आपरेशन किया। जब तक गर्भस्थ शिशु को आपरेशन कर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना एसडीएम कार्यालय में दी गई।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार डॉ. एजाज हाशमी की उपस्थिति में चिकित्सकों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया एवं शव परिजनों को सौंप दिया। जिस घर में कुछ दिनों में खुशियों की किलकारी गूंजने वाली थी, वहां हादसे के बाद मातम पसर गया।