{"_id":"67f8f9d239700657da078495","slug":"pramod-became-the-bjp-mandal-president-of-sanwal-home-village-of-agiculture-minister-ram-vichar-netam-in-balr-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने प्रमोद
Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरुआत करने वाले प्रमोद गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन
प्रमोद गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरुआत करने वाले प्रमोद गुप्ता को बनाया गया। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन का आभार मानते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही।
विज्ञापन
युवा नेता प्रमोद गुप्ता अपने मृदु स्वभाव एवं मिलनसार, स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। सन 2007 से बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। सन 2011 में भाजपा युवा मोर्चा मंडल सनवाल के महामंत्री बने थे। वहीं 2016 में युवा मोर्चा के जिला बलरामपुर रामानुजगंज के मंत्री के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
सन 2021 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे। उनके संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव को देखते हुए सन 2023 में प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा युवा मोर्चा बने थे। भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदाधिकारी रहने के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान विभिन्न आंदोलन एवं कार्यक्रमों का नेतृत्व कर अपनी एक अलग छवि बनाई।
विज्ञापन
प्रमोद गुप्ता की युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता है। जिसे देखते हुए उन्हें मंडल स्तर में बड़ी जोबदारी दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सनवाल बनने के बाद सनवाल में समर्थकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं फूल मालाओं के साथ प्रमोद गुप्ता का स्वागत किया गया। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं भाजपा के संगठन के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आभार मान।