{"_id":"650703e90df132e992069508","slug":"pradhan-mantri-vishwakarma-yojana-started-in-chhattisgarh-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू: केंद्रीय मंत्री रेणुका ने की शुरुआत, आज से करें पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू: केंद्रीय मंत्री रेणुका ने की शुरुआत, आज से करें पंजीयन
Sun, 17 Sep 2023 07:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आज रविवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत हुई। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड) रायपुर के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू,केंद्रीय मंत्री रेणुका, रायपुर सांसद सुनील सोनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज रविवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत हुई। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड) रायपुर के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हमने पारंपरिक कामों को छोड़ दिया है और उन पारंपरिक कामों को बढ़ावा देने के लिए ही पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की जा रही है। परंपरागत शिल्प को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपए बजट के साथ पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के लिए पंजीयन की शुरुआत हो गई है ।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के शिल्पकारों और कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुई पीएम विश्वकर्मा योजना से न सिर्फ शिल्पकारों- कारीगरों का सम्मान बढ़ेगा बल्कि उनकी आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा। इस योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के पहले चरण में स्थानीय प्रशासन और बैंकों के सहयोग से कामगारों को 5% ब्याज दर से एक लाख रुपए का लोन मिलेगा। इससे व्यवसाय के लिए जरूरी पूंजी की आवश्यकता पूरी होगी । उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी मिलेगी। इसके साथ ही टूलकिट और स्टाइपेंड भी मिलेगा।
विज्ञापन
'साल 2047 तक बनेगा विकसित भारत'
इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हमारे कारीगरों और शिल्पकारों का सशक्त होना आवश्यक है। इसके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल नौकरी से बेरोजगारी दूर नहीं की जा सकती है, इसलिए स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना से न केवल कारीगरों का कौशल विकास होगा बल्कि उनके उत्पादों की मार्केटिंग, विज्ञापन और निर्यात की व्यवस्था केन्द्र सरकार करेगी।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, ट्रायफेड की प्रबंध निदेशक गीतांजलि गुप्ता और रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।