फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Poster of missing MLA Renuka Singh released former MLA Gulab Kamro said this in Manendragarh

Manendragarh: विधायक रेणुका सिंह के लापता होने का पोस्टर जारी, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कही ये बात

Wed, 27 Nov 2024 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल हो रहे हैं। रेणुका सिंह की छत्तीसगढ़ विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति है। वह अब तक केवल 9 दिन ही विधानसभा सत्र में हिस्सा ली हैं जो प्रदेश के 90 विधायकों में से सबसे कम है।
 

विज्ञापन
Poster of missing MLA Renuka Singh released former MLA Gulab Kamro said this in Manendragarh
रेणुका सिंह को लेकर पोस्टर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं रेणुका सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा में रहने का कारण उनके नाम के पोस्टर हैं। भरतपुर सोनहत विधानसभा से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रेणुका सिंह के लापता विधायक के पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है, बेटियों की लुट रही है अस्मत, लापता विधायक मंत्री बनने कर रही है कसरत। गौरतलब है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर में कल ही शिक्षकों व डिप्टी रेंजर द्वारा एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर भी ये पोस्टर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए इन पोस्टरों में विधानसभा सत्र से उनकी अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं। रेणुका सिंह की छत्तीसगढ़ विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति है। वह अब तक केवल 9 दिन ही विधानसभा सत्र में हिस्सा ली हैं जो प्रदेश के 90 विधायकों में से सबसे कम है।

विज्ञापन


न सदन में न सड़क में
पोस्टर में यह लिखा गया है कि न सदन में न सड़क में आखिर कहा लापता है काल्पनिक सीएम दीदी। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेणुका सिंह जी विधानसभा क्षेत्र से लापता है! जिस किसी भाई-बहन को काल्पनिक सीएम दीदी जी मिले तो भरतपुर सोनहत विधानसभा के हवाले कर देवे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी जारी हुए थे पोस्टर
आपको बता दें कि विधायक बनने से पूर्व रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रही हैं। उस दौरान भी रेणुका सिंह के लापता सांसद के पोस्टर उनके निर्वाचन क्षेत्र सरगुजा में चस्पा हुए और थे और सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed