फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Possibility of increased activity of strong storm and rain in Chhattisgarh, showers will occur today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना, आज पड़ेंगी बौछारें

Fri, 23 May 2025 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 May 2025 10:31 AM IST
सार

CG Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। रायपुर में बौछारें पड़ सकती है।

विज्ञापन
Possibility of increased activity of strong storm and rain in Chhattisgarh, showers will occur today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। रायपुर में बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सुबह की परिस्थितियां दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्ष्यदीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्य की कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल होने की संभावना है। सुबह का निम्न दबाव का क्षेत्र 27 में के आसपास पश्चिम मध्य और उसे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधि बढ़ने से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बीती रात रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर रात भर बारिश हुई। आज 23 मई को यहां आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed