फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Politics on paddy Purchase, Chhattisgarh bjp leader shivratan sharama blame on congress

धान खरीदी पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत: बीजेपी बोली- भ्रम फैलाने के लिए खरीदी केंद्रों में घूम रहे कांग्रेसी

Sat, 07 Dec 2024 10:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 10:04 PM IST
सार

Politics on paddy Purchase in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Politics on paddy Purchase, Chhattisgarh bjp leader shivratan sharama blame on congress
भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में जानकारी देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरत शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Politics on paddy Purchase in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी विरोध के ऐलान के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन

उसका कहना है कि कांग्रेसी सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं। कांग्रेस के तीन-तीन पूर्व मंत्री टोकन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। यह कांग्रेस का एक और नया झूठ है। हम यह आंकड़ा पेश कर सकते हैं कि धान खरीदी से कितने कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री लाभान्वित हुए हैं। किन-किन कांग्रेस नेताओं ने कितना-कितना धान बेचा है और उसका कितना भुगतान उनके खातों में जमा हुआ है? 
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरत शर्मा ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में आरोप लगाते हुए कहा कि ये बेहद आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सरकार के अनेक पूर्व मंत्री तक यह स्वीकार कर रहे हैं कि पहले कुछ दिक्कत थी अब दिक्कत नहीं है। तब कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की टोकन नहीं मिलने की बात हास्यास्पद और सफेद झूठ साबित हो रही है। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वीकार किया है कि पहले सोसाइटी में धान खरीदने के लिए बारदाने के लिए परेशानियां होती थी, लेकिन अब बारदाने सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चूंकि अभी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सामने हैं, तो अपने वजूद की तलाश के लिए कांग्रेस नेता आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'समीक्षा करके कोई सबक नहीं ले रही  कांग्रेस'
शर्मा ने ने कहा कि कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद हार की समीक्षा के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। मोइली कमेटी छत्तीसगढ़ पहुंची तब कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की जिद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की थी। आज उस कमेटी की रिपोर्ट कहां है और उस पर क्या कार्रवाई हुई? अब रायपुर दक्षिण के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के लिए भी क्या कांग्रेस कोई कमेटी बनाएगी? कांग्रेस के लोग बंटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं। और यह बात स्वयं कांग्रेस नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी कही है कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और जिस प्रकार से वह कार्य करती है, उस तक पहुंचने में हमें 25 साल लगेंगे। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, सुनील चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed