{"_id":"6824a10421a641ab4307e794","slug":"politics-heated-up-on-bijapur-encounter-there-is-no-harmony-within-the-government-on-operation-sankalp-bhupesh-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर मुठभेड़ पर सियासत गरम: ऑपरेशन 'संकल्प' पर सरकार में ही नहीं सामंजस्य, भूपेश बघेल ने उठाए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर मुठभेड़ पर सियासत गरम: ऑपरेशन 'संकल्प' पर सरकार में ही नहीं सामंजस्य, भूपेश बघेल ने उठाए कई सवाल
Wed, 14 May 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क,कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 14 May 2025 07:57 PM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कथित ऑपरेशन 'संकल्प' को लेकर राज्य सरकार में ही बयानबाजी के विरोधाभास सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
पू्र्व सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कथित ऑपरेशन 'संकल्प' को लेकर राज्य सरकार में ही बयानबाजी के विरोधाभास सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 मई की रात 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया, जबकि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऐसे किसी ऑपरेशन के अस्तित्व से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच 12 मई को बीजापुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की, जिनमें से 20 की पहचान हो चुकी है और 11 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी गृहमंत्री को क्यों नहीं थी, और इसकी आधिकारिक पुष्टि में देरी क्यों हुई?
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया को जिला अस्पताल में जाने की अनुमति न देना भी सवालों के घेरे में है। जिन शवों की पहचान हुई, उनके नाम और परिजनों के विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इन्हीं सवालों के जवाब और जमीनी हालात जानने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। कोंडागांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर घेरा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में ही सामंजस्य नहीं है, आदिवासियों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है, किसान परेशान हैं और रेत माफिया बेलगाम। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में सुशासन नहीं, बल्कि भय का शासन चल रहा है।
विज्ञापन