फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police took big action against liquor smugglers, six accused arrested

Kondagaon: शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 01:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

कोंडागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Police took big action against liquor smugglers, six accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब और घटना में प्रयुक्त वाहनों सहित 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कूटी पर एक व्यक्ति दो काले रंग की कारों के साथ रायपुर से जगदलपुर की ओर अवैध शराब ले जा रहा है। पुलिस ने नारायणपुर तिराहा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदेहास्पद वाहनों को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान, बोलेनो कार से 26 पेटी शराब और दूसरी कार से 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जबकि स्कूटी की डिक्की से 1 लाख रुपये नकद मिला।
विज्ञापन


आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. संजय सिंह (37), कोण्डागांव
2. दिनेश लहरे (37), जगदलपुर, बस्तर
3. राजु कुमार रोटे (43), छोटे तोकापाल, बस्तर
4. वेदांत चौरसिया (23), भिलाई
5. बलजीत सिंह (48), भिलाई
6. विष्णु दास (40), बगदही, धमतरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed