{"_id":"658d650afc0ad82e490d265b","slug":"police-started-checking-campaign-in-mungeli-to-stop-crime-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: नये वर्ष पर अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: नये वर्ष पर अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ
Thu, 28 Dec 2023 05:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:38 PM IST
सार
नये वर्ष में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें समझाया भी गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से पूछताछ की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेली जिला पुलिस ने नये वर्ष के अवसर पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाहर से कई तरह के उपाय कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को बाहर से आये मुसाफिरों, घूमंतू, डेरा, दवाई बेचने वाले आदि की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
थाना चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों के होटल, ढाबा और सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक मुसाफिरों की चेकिंग की। इसमें मुंगेली थाना पुलिस ने 70 मुसाफिरों, थाना फास्टरपुर ने पांच मुसाफिरों, थाना लोरमी ने 11 मुसाफिरों और चौकी डिंडौरी ने तीन मुसाफिरों की चेकिंग की। उनकी पहचान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नहीं होने की समझाईश दी गई।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए तेज गति से वाहन चलाने और तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 21 नवयुवकों को यातायात थाना बुलाकर समझाईश दी गई। साथ ही चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन