फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police solved mystery of blind murder this is how it was revealed in Rajnandgaon

Rajnandgaon: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 17 Nov 2024 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Nov 2024 06:16 PM IST
सार

राजनांदगांव में चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है।

विज्ञापन
Police solved mystery of blind murder this is how it was revealed in Rajnandgaon
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। अंधे कत्ल की गुट्टी को सुलझाने में डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षित डॉग "दुलार" गन्ध का पीछा करते आरोपी के ठिकाने तक पहुंच गया, जिसकी वजह से पुलिस ने महज 6 घण्टे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक चोरी करने पहुंचे युवक ने पकड़े जाने के डर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


पूरा मामला राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की है, जहां 16 नवंबर को रामकुमार साहू की खून से लथपथ लाश उसी के घर में मिली थी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। एडिशनल एसपी ने बताया कि सायबर, चिचोला और छुरिया थाने की संयुक्त टीम बनाई गई और डॉग स्कॉड की टीम बुलाई गई, जिसके बाद डॉग स्कॉड का "दुलार" बेल्जियम शेफर्ड आरोपी की गंध का पीछा करते हुए आरोपी सजवंत चन्द्रवंशी के ठिकाने तक ले गया, और आरोपी के घर के बिस्तर की चादर खींचने लग गया, जिसके बाद संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह चोरी करने की नीयत से मृतक रामकुमार साहू के घर घुसा था इस बीच रामकुमार साहू की नींद खुल गई और सजवंत ने रामकुमार पर बसूला और कुदाली से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गले और हाथ की कलाई की नस काट दी इसके बाद भी मृतक की सांस चल रही थी तो उसने पास रखें नायलॉन के रस्सी से मृतक का गला तब तक कसकर दबाया,जब तक उसकी जान नहीं चली गई।रामकुमार साहू के मरने के बाद चोरी के पैसा बसूला और कुदाली को लेकर आरोपी वहां से भाग गया इसके बाद आरोपी ने बसला और कुदाली गांव के ही तालाब में फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध कबूल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed