फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police seized Rs 28 lakh during vehicle checking in Rajnandgaon

Lok Sabha Elections: आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग के दौरान जब्त किए 28 लाख रुपये

Tue, 19 Mar 2024 04:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस हरकत में नजर आ रही है। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 28 लाख रुपये जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Police seized Rs 28 lakh during vehicle checking in Rajnandgaon
पुलिस ने जब्त किए रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एमसीपी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग किया जा रही है। इस दौरान शहर के पुराना गंज चौक में पुलिस ने एक युवक के पास से 28 लाख रुपये जब्त किए हैं। घटना सोमवार रात की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 28 लाख रुपये बरामद किया है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात को पुराना गंज चौक राजनांदगांव में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 14 सी0-0850 को रोक कर चेक करने पर उक्त वाहन में बैठे दीपक कुमार साहू के कब्जे से 28 लाख रूपये बरामद हुए। इस संबंध वैध कागजात पेश नहीं कर पाने पर बरामद नकदी रकम की सूचना आयकर विभाग राजनांदगांव को दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी को देखते हुए कल शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मारुति स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। व्यक्ति की तरफ से रुपये के मामले में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया है। इस पर 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed