फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police seized heroin worth Rs 3.5 lakh from two smugglers selling heroin in Raipur

Raipur: ट्रक में बैठकर हेरोइन बेच रहे थे दो तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, साढ़े तीन लाख रुपये का हेरोइन जब्त

Tue, 04 Nov 2025 03:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक में बैठकर हेरोइन की डील करते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police seized heroin worth Rs 3.5 lakh from two smugglers selling heroin in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक में बैठकर हेरोइन की डील करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की हेरोइन समेत कई सामान जब्त किए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ट्रैफिक थाने के पास एक ट्रेलर वाहन में बैठकर हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आमानाका थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। थोड़ी ही देर में दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक डिजिटल तौल मशीन, दो मोबाइल फोन, और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पहले भी नशे के मामलों में जेल जा चुके हैं। वे पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed