फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police removed black film from vehicles and issued challan in Korba

ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा: कई रईसजादों से वसूला गया जुर्माना, ट्रिपलिंग करने वालों पर भी हुई कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 08:37 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 30 Mar 2025 08:37 AM IST
सार

सीतामढ़ी गौ माता चौक, टीपी नगर, बालको मुख्य मार्ग और रिसदी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों में लगे ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया और चालानी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
police removed black film from vehicles and issued challan in Korba
कोरबा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत वाहनों में ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


नवरात्रि की पूर्व रात्रि में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया। सीतामढ़ी गौ माता चौक, टीपी नगर, बालको मुख्य मार्ग और रिसदी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों में लगे ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया और चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने ऊंची पहुंच बताकर फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन


ब्लैक फिल्म लगे वाहन मालिकों से 2000 जुर्माना वसूला गया। थार वाहन से ब्लैक फिल्म निकाले गए। तीन सवारी लोगों पर कार्रवाई की गई। ब्रैंथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी शहर में ब्लैक फिल्म लगाकर कई वाहनों को घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसमें कई अवैध गतिविधियां चलती है। वाहन के अंदर सिगरेट, शराब पीना और नशे में धूत होकर हुल्लड़ बाजी करना ऐसे कई चीजे हैं, उन पर पुलिस भी को नजर रखने की जरूरत है और आगे भी कार्रवाई करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed