फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police recovered body of minor who was swept away in Shivnath river in rajnandgaon

Rajnandgaon : शिवनाथ नदी में बह गए नाबालिग के शव को पुलिस ने किया बरामद, दो दिन से चल रहा था रेस्क्यू

Tue, 25 Jul 2023 05:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Tue, 25 Jul 2023 05:24 PM IST
सार

बसंतपुर थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी पर बने एनिकट में नहाने के दौरान डूबे एक नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया है। दो दिन से जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। वहीं, मंगलवार को पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Police recovered body of minor who was swept away in Shivnath river in rajnandgaon
शिवनाथ नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। 24 जुलाई को धामनसरा गांव में शिवनाथ नदी पर बने एनिकट में कुछ युवक नहाने गए थे। इस दौरान शहर के लखोली निवासी नागेश्वर ठाकुर (17) भी अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया था। 

विज्ञापन


नाबालिग के नदी में बहने की सूचना मिलते ही गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वहीं, सोमवार को रात में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। मंगलवार सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान शिवनाथ नदी में राजाराम फैक्ट्री के पास नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया। राजनांदगांव एसडीएम, तहसीलदार और गोताखोरों की मौजूदगी में लगातार नाबालिग की तलाश की जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में लगातार इस तरह के मामला सामने आ रहे हैं। फिर, भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों को नदियों के आसपास और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने अपील की गई है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हुए नदी-नालों में नहाने पहुंच रहे हैं और इस तरह की घटना सामने आ रही हैं। जिले में इस तरह से नदी में बहने का यह चौथा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed