{"_id":"669fc35bd2c801046a0e8a1d","slug":"police-recovered-10-kg-ied-bomb-in-kondagaon-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुलिस ने 10 किलो का आईईडी बम किया बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुलिस ने 10 किलो का आईईडी बम किया बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था
Tue, 23 Jul 2024 08:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने 10 किलो का आईईडी बम बरामद किया। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने इन्हें मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
आईईडी बम बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी घटना को टालते हुए 10 किलो का आईईडी बम बरामद किया। पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए इस आईईडी को मौके पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया। यह आईईडी इरागांव कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
कैंप अर्रा से इरागांव और धनोरा थानों की संयुक्त टीम नियमित गश्त के लिए कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में निकली थी। गश्त के दौरान उन्हें नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी मिले, जिनका वजन पांच-पांच किलो था। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने इन्हें मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन