{"_id":"67718ca10ad5bfa0d708cb4e","slug":"police-officer-suicide-in-chhattisgarh-phq-raipur-body-found-in-barrack-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh PHQ में पुलिस ऑफिसर ने खुद को मारी गोली: बैरक में पड़ी थी लाश, बटालियन में था कंपनी कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh PHQ में पुलिस ऑफिसर ने खुद को मारी गोली: बैरक में पड़ी थी लाश, बटालियन में था कंपनी कमांडर
Sun, 29 Dec 2024 11:23 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:23 PM IST
सार
Police officer suicide in Chhattisgarh PHQ: रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ( पीएचक्यू ) में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ( पीएचक्यू )
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Police officer suicide in Chhattisgarh PHQ: रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ( पीएचक्यू ) में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर बटालियन का अफसर था और पीएचक्यू में ड्यूटी कर रहा था। घटना नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ऑफिसर कंपनी कमांडर के पद पर 22वीं बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे के ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल,कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड क्यों की ?, इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतक इंस्पेक्टर अनिल सिंह दुर्ग जिले का निवासी था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 14वीं बटालियन में कंपनी कमांडर के पद पर पदस्थ था। पीएचक्यू के गेट नं-3 में सुरक्षा में उसकी ड्यूटी लगी थी। उन्होंने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनते ही आसपास के पुलिसकर्मी पहुंचे। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन