फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police-Naxalite encounter in Bijapur: Police arrested injured Naxalite, sent Mekaz for treatment

Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़; घायल नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इलाज के लिए भेजा मेकाज

Sun, 27 Oct 2024 10:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:31 PM IST
सार

Police-Naxalite encounter in Bijapur: बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है।

विज्ञापन
Police-Naxalite encounter in Bijapur: Police arrested injured Naxalite, sent Mekaz for treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Police-Naxalite encounter in Bijapur: बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला। मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जवानों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीन और चार अक्टूबर को  दंतेवाड़ा  और नारायणपुर के सीमा में बसे थलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सलियों पर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed