फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police launched public awareness campaign on the lines of Naxalites in Sukma

CG: सुकमा में नक्सलियों की तर्ज पर पुलिस ने चलाया अभियान, जन जागरूकता नाट्य मंडली लोगों में ला रही जागरूकता

Tue, 01 Oct 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Police launched public awareness campaign on the lines of Naxalites in Sukma
जन जागरूकता नाट्य मंडली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को नक्सली विचारधारा से जुड़ने से रोकने के लिए भी पुलिस ने तरकीब ढूंढ निकाली है। यह तरकीब बिल्कुल वैसे ही है जैसे नक्सलियों को उनके ही हथियार से मारा जा रहा हो। कहने का मतलब यह है कि पुलिस ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

विज्ञापन


यह कार्यक्रम नक्सलियों की तर्ज पर चलाए जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशक से बस्तर में पर पसारते नक्सलवाद का ग्रामीणों से विश्वास का एक बड़ा कारण नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली को माना जाता है, जिसका कम लोगों में नक्सलवाद के प्रति विश्वास बनाए रखना और सरकार के प्रति आम लोगों में नकारात्मक छवि बनाना होता था और नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली अपने इस प्रयास में अक्सर कामयाब होती थी। इसी की तर्ज पर लंबे समय तक पुलिस के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन इस अभियान को लंबे समय बाद फिर से नए स्वरूप के साथ शुरू किया गया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़गड़मेटा में पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस जन-जागरूक कला मंच के माध्यम से नक्सलियों के विकास विरोधी, अमानवीय, खोखली विचारधारा एवं अत्याचार के विरूद्ध शासन के जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में आम जनताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम गड़गड़मेंटा, मुकरम, मोरपल्ली, करकनगुड़ा, सुरपनगुड़ा, ताड़मेटला, कुमोड़तोंग, गोलागुड़ा, कोत्तागुड़ा व आस-पास के अन्य ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए। पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा लगातार अन्दरूनी ग्रामों के ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मंच के जागरूकता अभियान में ग्रामीण लगातार जुड़ रहे है, तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण, नक्सलियों के विकास-विरोधी विचारधारा से दूर हो रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य धारा से भटके हुए युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मुख्य धारा में वापस आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed