{"_id":"659402ec30587134bb0884aa","slug":"police-in-rajnandgaon-arrested-main-accused-of-interstate-human-trafficking-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को ले गया अपने साथ, दुष्कर्म के बाद तीन लाख रुपये में बेचा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को ले गया अपने साथ, दुष्कर्म के बाद तीन लाख रुपये में बेचा; गिरफ्तार
Tue, 02 Jan 2024 06:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:05 PM IST
सार
राजनांदगांव में पुलिस अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लड़की को छत्तीसगढ़ से ले जाकर राजस्थान में बेचा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर राजस्थान गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने लड़की को सुखराम नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने सुखराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया था।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अनजान व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पीड़िता का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में मिला। इसके बाद टीम को राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी प्रेमाराम गोदारा सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की को राजस्थान ले गया औ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को तीन लाख रुपये में सुखाराम को बेच दिया। पुलि ने सुखराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया था। वहीं, अब मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन