फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police handed over 103 lost mobile phones to their owners in Raigarh

CG: रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर लौटाई मुस्कान, गुम हुए 103 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपे

Fri, 09 Aug 2024 03:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

रायगढ़ में साइबर सेल टीम ने एक बार फिर से गुम व चोरी हुए 103 मोबाइल छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से रिकवर करते हुए उनके असली मालिकों को लौटाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। साइबर सेल अब तक करीब 1600 सौ से अधिक मोबाइल रिकवर कर चुकी है। 
 

विज्ञापन
Police handed over 103 lost mobile phones to their owners in Raigarh
पुलिस ने लौटाये गुम हुए मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन व साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की खोज में एक बार फिर से सफलता हासिल करते हुए पिछले दो महीनों पहले गायब हुए 103 मोबाइलों को अलग-अलग राज्यों से रिकवर किया है। 

विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों से रिकवर किये फोन
पुलिस ने इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार से भी बरामद किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी और एमआई जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस द्वारा इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
विज्ञापन


एसपी ने दी मोबाइल सुरक्षा की सलाह 
रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने मोबाइल स्वामियों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें और किसी भी अन्य व्यक्ति का मोबाइल मिलने पर उसे नजदीकी थाने में जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिना बिल के मोबाइल कभी न खरीदें, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि चोरी या गुम हुए मोबाइल की ऑनलाइन रिपोर्ट की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल की टीम मजबूत
अन्य जिलों के मुकाबले रायगढ़ साइबर सेल काफी प्रभावी साबित हुई है, जो अब तक 1600 सौ से अधिक गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैस कर उनके स्वामियों तक पहुंचाया गया है। साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी के साथ पूरी साइबक टीम गंभीर मामलों में अपराध विवेचना में सहयोग के साथ गुम, चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में लगातार जुटी हुई है। 

इनकी रही अहम भूमिका
मोबाइल रिकवर करने के कार्य में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, पुष्पेन्द्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, महिला आरक्षक मेनका चैहान की सराहनीय भूमिका रही है।


कोरियर से भी मिलते हैं फोन
इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि जब मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं या फिर चोरी हो जाते हैं। जब तक हम आईएमईआई ट्रैस करते हैं तब तक वह फोन चौथे से पांचवे हाथों तक पहुंच चुका रहता है। जरूरी नहीं होता कि जो चोरी किये रहता है, फोन उसी के पास रहता है। जो लोग गलती से चोरी का मोबाइल खरीद लेते हैं और जब उन्हें इसका पता चलता है, वे ईमानदारी पूर्वक मोबाइल फोन कोरियर के जरिये रायगढ़ साइबर सेल के पते में भेज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed