{"_id":"66aa5dbd112d784f4f0411a3","slug":"police-committed-suicide-by-hanging-in-raigarh-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: फांसी लगाकर युवक ने की हत्या, सड़क बनाने का करता था काम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: फांसी लगाकर युवक ने की हत्या, सड़क बनाने का करता था काम; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 31 Jul 2024 09:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम धौराभांठा में बुधवार की शाम प्रितम धु्रव (26) पुत्र देवलाल धु्रव निवासी पोटिया जिला गरियाबंद का फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि प्रीतम धु्रव अपने छोटे भाई अमर धु्रव के अलावा अपने अन्य साथियों के साथ तमनार थाना क्षेत्र में रहकर किसी ठेकेदार के अंदर सड़क निर्माण कार्य में काम करता था।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई अमन ने बताया कि प्रीतम को किसी प्रकार न तो परेशानी थी और न ही किसी से कोई विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह धौंराभांठा के झरना, टपरंगा, लिबरा के चैराहा सुमेरु डोंगरी के पास एटीएम रोड के किनारे अपने ही बेल्ट से पेड़ पर उसने फांसी लगाकर जान क्यों दे दी, वह भी नहीं समझ पा रहा है।
विज्ञापन