फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police caught three vicious accused of stealing a bike in Raipur, this is how they committed the crime

Raipur News: रायपुर में बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ऐसे दिए थे घटना को अंजाम

Wed, 14 May 2025 07:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 May 2025 07:06 PM IST
सार

रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर कार शो-रूम के पास खाड़ी कर पेट्रोल लाने चला गया।

विज्ञापन
Police caught three vicious accused of stealing a bike in Raipur, this is how they committed the crime
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर कार शो-रूम के पास खाड़ी कर पेट्रोल लाने चला गया। वापस आकार देखा तो बाइक गायब हो गई थी, किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर फरार हो गया था।    
विज्ञापन


प्रार्थी सोहेल खान ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 28 अप्रैल को सड्डू अपने रिश्तेदार के घर गया था। 29 अप्रैल को सड्डू से वापस घर पंडरी जाने के लिए अपने बाइक से निकला हुआ था। इस दौरान रात करीबन एक बजे अंबुजा मॉल के सामने रोड पेट्रोल खत्म हो जाने से अपनी दोपहिया वाहनों को कार शो-रूम के सामने खड़ी कर पेट्रोल लेने चले गया था। 
विज्ञापन


वापस आया तो देखा कि दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी आस-पास पता तलाश किया लेकिन नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पण्डरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की खोजबीन शुरू की। घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इस दौरान पुलिस ने पंडरी निवासी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रार्थी मिथुन उईके ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए धरसींवा निवासी बलीराम यादव की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी देवेन्द्र देवांगन के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed