फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested youth who had physical relationship with his girlfriend on pretext of marriage in jagdalpur

Jagdalpur : तीन साल तक प्रेमिका के साथ बनाए शारीरिक संबंध, विवाह के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी हुआ फरार

Wed, 02 Aug 2023 05:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन
Police arrested youth who had physical relationship with his girlfriend on pretext of marriage in jagdalpur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरनार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शरीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नगरनार थाने शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। युवती ने मलगांव के रहने वाले युवक परमेश्वर नाग पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद नगरनार थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा ने एक टीम बनाई और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed