फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two smugglers with ganja worth Rs 35 lakh in Jashpur

क्राइम किलर IPS के जाल में फंसे गांजा तस्कर: 35 लाख की नशे की खेप जब्त, फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Police arrested two smugglers with ganja worth Rs 35 lakh in Jashpur
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि तस्करों ने कार में एमपी (मध्य प्रदेश) नंबर की असली प्लेट के साथ यूपी (उत्तर प्रदेश) की फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


पुलिस को तलाशी के दौरान कार से यूपी नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट मिली। आरोपी तस्कर ओडिशा में ओडिशा नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंचे, फिर उसे फेंककर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करते समय मध्य प्रदेश का नंबर प्लेट (MP09CM-8238) लगा लिया। आरोपी छत्तीसगढ़ को नहीं मध्यप्रदेश को जानते थे। 
विज्ञापन


आगे छत्तीसगढ़ की सीमा खत्म करने के बाद तस्करों ने यूपी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट (UP66F0115) लगाने की योजना बनाई थी। इस शातिराना तरकीब से तस्करों ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गांजा ले जाने की साजिश रची थी।जिसका खुलासा क्राइम किलर के नाम से सुर्खियों में आये एसपी शशिमोहन सिंह ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जारी की है।
1.
सूरज गौतम (19), निवासी मुशीलाठपुर, थाना भदोही, जिला भदोही (उत्तर प्रदेश)।
2. शिवम गुप्ता (23), निवासी सहरमा, दुर्गागंज, थाना बरसठी, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)।

पुलिस ने कार के साथ गांजा, मोबाइल फोन और यूपी की फर्जी नंबर प्लेट जब्त की है। दरअसल, क्राइम किलर आईपीएस शशिमोहन ने ओडिशा से गांजे की खेप यूपी ले जाने की आशंका को देखते हुए मुखबिर लगाए हुए हैं, जिसका परिणाम मिला कि मुखबिर की सूचना पर तपकरा पुलिस और फरसाबहार पुलिस ने अंतर्राज्यीय सीमा में घुमरा-बनडेगा मार्ग पर नाकाबंदी की। पुलिस को सूचना थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो लोग गांजा ले जा रहे हैं। तलाशी के दौरान कार की सीट और डिक्की से 46 पैकेट गांजा मिला।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख) ii(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में तपकरा थाना प्रभारी खोमराज ठाकुर, फरसाबहार थाना प्रभारी विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक अनिल कामरे, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा और अन्य टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।


तस्करों के नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्करों के इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल तस्करों के संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रहा है।जशपुर पुलिस की इस सतर्कता ने नशे के कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed