फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two Naxalites of Small Action Team in bijapur

Bijapur: पुलिस ने स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कंपनी कमांडर की हत्या में थे शामिल

Fri, 17 May 2024 10:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 10:00 PM IST
सार

बीजापुर में पुलिस ने स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों को जैगुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली दरभा छसबल कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल थे।
 

विज्ञापन
Police arrested two Naxalites of Small Action Team in bijapur
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभा छसबल कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों को जैगुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन फरार नक्सलियों की कई दिनों से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छसबल कैंप दरभा में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाउ राम भुआर्य की हत्या में शामिल स्मॉल एक्शन टीम के दो नक्सलियों डीएकेएमएस अध्यक्ष दशरू आरकी (32) पुत्र सोमा आरकी निवासी नरगोपारा जैगुर व मिलिशिया डिप्टी कमांडर मंगलू कवासी पुत्र मंगड़ू कवासी (30) निवासी डोंगरापारा जैगुर थाना जांगला को सूचना के आधार पर शुक्रवार को जैगुर से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त नक्सली छसबल कंपनी कमांडर की हत्या सहित 7 फरवरी 2024 को बेंचरम में स्थापित जिओ मोबाइल टावर में आगजनी व 8 मार्च 2024 को तेलीपेंटा के ग्रामीण पुसू हेमला की हत्या में भी शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed