{"_id":"65463331c3326ba7d60c5f98","slug":"police-arrested-two-minors-after-revealing-theft-in-korba-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: शौक पूरे करने के लिए की नाबालिग लड़कों ने चोरी की ज्वेलरी और रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: शौक पूरे करने के लिए की नाबालिग लड़कों ने चोरी की ज्वेलरी और रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 04 Nov 2023 05:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:51 PM IST
सार
कोरबा में पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानिकपुर चौकी पुलिस ने चोरी के मामले का चंद घंटे के अंदर खुलासा किया है। नाबालिगों ने अपना शौक पूरा करने चोरी को अंजाम दिया था। सूने मकान से मिली रकम से एक ने सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा तो दूसरे ने टैटू बनवाए थे। पुलिस ने दोनों अपचारी बालक से चोरी किए गए जेवर सहित नगदी रकम बरामद की है।
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शारदा विहार कॉलोनी में कैलाश सिंह राजपूत का घर है। वे किसी काम से परिवार सहित 30 अक्तूबर को दिल्ली गए हुए थे, जहां से तीन नवंबर की दोपहर परिवार के साथ घर लौटे। इस दौरान मकान के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कैलाश सिंह राजपूत के मुताबिक, चोरों ने घर ढाई लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नगदी चोरी की है। पीड़ित कैलाश सिंह राजपूत ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
चांज के दौरान पुलिस को रात करीब 2.30 बजे दो लोगों को भागते देखे जाने जानकारी हाथ लगी। उन्हें कुता दौड़ा रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अपचारी बालक तक जा पहुंची। इसके आधार पर दो नाबालिगों से पूछताछ की। नाबालिगों से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिगों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए घर में चोरी की थी। इनमे से एक ने चोरी की रकम से सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा तो दूसरे ने टैटू बनवा लिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर के अलावा नगदी रकम बरामद की है।
विज्ञापन