{"_id":"6793bb3b763269e2ac070637","slug":"police-arrested-two-hunters-in-the-case-of-leopard-death-in-sarangarh-bilaigarh-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सारंगढ़ बिलाईगढ़ में करंट लगने से हुई थी तेंदुआ की मौत, टीम ने दो शिकारियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सारंगढ़ बिलाईगढ़ में करंट लगने से हुई थी तेंदुआ की मौत, टीम ने दो शिकारियों को पकड़ा
Fri, 24 Jan 2025 10:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जंगल में करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक तेंदुआ की मौत हो गई थी। इस मामले में सारंगढ़ रेंजर व उनकी टीम ने जांच करते हुए दो शिकारियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जंगल में पिछले दिनों करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक तेंदुआ की मौत हो गई थी। इस मामले में सारंगढ़ रेंजर व उनकी टीम ने जांच करते हुए दो शिकारियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करंट तार लगाने के लिए गए उपयोग किए गए जेआई तार को जब्त किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ रेंज में 12 जनवरी की सुबह पैकिन सामान्य जंगल कक्ष क्रमांक 1101 पीएफ में एक नर तेंदुआ का शव देखा गया था। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद मामले में सारंगढ़ रेंजर सेवकराम बैगा व उनकी टीम ने जांच शुरू किया, जहां पता चला कि जंगली सुअर का शिकार के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक तेंदुआ के अलावा एक जंगली सुअर की मौत हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया था। इस दौरान वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि धनीगांव में रहने वाले रामसिंह बिंछवार व जय नारायण पटेल ने अवैध शिकार के लिए यह करंट तार लगाया था। इसके बाद कल रेंजर सेवकराम बैगा व अन्य वनकर्मी धनीगांव पहुंचे और रामसिंह व जयनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
हिरासत में लिये गए दोनों ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबुल किया और बताया कि जंगली सुअर के लिए लगाए गए करंट तार में जंगली सुअर के साथ तेंदुआ की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कामय कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में सारंगढ़ रेंजर सेवकराम बैगा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जंगली सुअर के साथ करंट से तेंदुआ की भी मौत हो गई थी। जंगली सुअर को ले गए और मृत तेंदुआ को वहीं छोड़ दिए थे। मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करंट के लिए उपयोग किए गए जेआई तार जब्त किया गया है।