फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two brothers selling hookah under a paan stall in Raipur and confiscated material Rs 20 lakh

रायपुर में पान ठेले की आड़ में बेच रहे थे हुक्का: 20 लाख रुपये की सामग्री जब्त, पुलिस ने दो सगे भाई को दबोचा

Wed, 09 Apr 2025 06:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

Raipur Crime News: पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू और हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Police arrested two brothers selling hookah under a paan stall in Raipur and confiscated material Rs 20 lakh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने लाखों रूपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण और बिक्री करने वाले सगे भाई को गिरफ्तार किया है। राज पान पैलेस दुकान में चोरी छिपे हुक्का और उससे संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों को बेचा जा रहा था। पुलिस ने अपना पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चे कराया था। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू और हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है। साथ ही बिक्री भी कर रहा है। इस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया। व्यक्ति ने जैसे की पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया उसी दौरान पुलिस टीम ने व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। 
विज्ञापन


पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी बताया। पुलिस जब उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा पाया गया। मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।


इसी क्रम में  गोलबाजार थाना पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री और भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण और बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह और गोलबाजार से जेल जा चुके है।  दोनों आरोपियों से जब्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed