{"_id":"6579c25e09427a428e0ae3bd","slug":"police-arrested-two-accused-who-robbed-cart-shopkeeper-in-janjgir-champa-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मूंगफली बेचने वाले ठेला दुकानदार से चाकू की नोंक पर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मूंगफली बेचने वाले ठेला दुकानदार से चाकू की नोंक पर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 13 Dec 2023 08:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 13 Dec 2023 08:10 PM IST
सार
लूट की घटना के बाद दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गेश नेताम और अरुण श्रीवास के रूप में की गई, जांजगीर के घोडतला पारा और भीमापारा के रहने वाले थे। सूचना मिली की दोनों आरोपी अपने-अपने घर में हैं। पुलिस टीम दोनों आरोपियों के घर पहुंची और घेरा बंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने मूंगफली बेचने वाले ठेला दुकानदार से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटपाट की घटना में उपयोग किए गए एचएफ डीलक्स, चाकू और मोबाइल को बरामद किया गया। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी दुर्गेश नेताम और अरुण श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। लूटपाट की घटना में उपयोग किए गए एचएफ डीलक्स एवं चाकू और मोबाइल को बरामद किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया की पीड़ित सम्मेलाल (40) ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मिश्रा हॉस्पिटल के पास ठेला पर मूंगफली बेच रहा था। उसी समय दो लोग मोटर साइकिल पर आए और अपने पास रखे चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे तीन हजार 180 रुपये और मोबाइल को लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गेश नेताम और अरुण श्रीवास के रूप में की गई, जांजगीर के घोडतला पारा और भीमापारा के रहने वाले थे। सूचना मिली की दोनों आरोपी अपने-अपने घर में हैं। पुलिस टीम दोनों आरोपियों के घर पहुंची और घेरा बंदी कर पकड़ा। सिटी कोतवाली लाकर लूटपाट के संबंध में दोनों आरोपी दुर्गेश और अरुण से पूछताछ की गई, जिसमें घटना को अंजाम देने बताया। लूट किए गए 3180 रुपये में से 1680 रुपये को शराब पीने और अन्य जगहों में खर्च करना बताया। वहीं, बाकी 1500 रुपये और मोबाइल को बांट लेना बताया गया।
विज्ञापन
वहीं, दोनों आरोपियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक चाकू, 1500 रुपये, मोबाइल फोन को आरोपियों के बताई गई जगह से बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों पर धारा 394,34 भादवि कायम कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।