{"_id":"6667329189ac6a92880317ce","slug":"police-arrested-two-accused-who-attacked-security-guard-of-liquor-shop-in-kabirdham-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जल्दी बंद की शराब की दुकान तो सिरफिरों ने किया सुरक्षा गार्ड पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जल्दी बंद की शराब की दुकान तो सिरफिरों ने किया सुरक्षा गार्ड पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Mon, 10 Jun 2024 10:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:38 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान को जल्दी बंद करने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में रविवार रात करीब 11 बजे बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड की अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया था। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल सारथी (24) पुत्र शिव सारथी और कुशाल उर्फ मोनू उर्फ खुशाल साहू पुत्र गोरे लाल साहू है। दोनों कवर्धा के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात को ड्यूटी खत्म कर सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड रुस्तम खड़ा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित को देखकर बोला कि आज भी तुम लोग शराब दुकान को जल्दी से बंद कर दिए हो। इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान बियर के बोतल को तोड़कर सुरक्षा गार्ड के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल सुरक्षा गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती किया। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इन आरोपी के खिलाफ धारा 307,34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन