{"_id":"686026851246be6ea80843ef","slug":"police-arrested-two-accused-who-attacked-his-girlfriend-in-bilaspur-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी नहीं तो किसी की नहीं': प्रेमी ने युवती पर चापड़ से किया हमला, बचाने आईं बहनें भी घायल; सभी खून से लथपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी नहीं तो किसी की नहीं': प्रेमी ने युवती पर चापड़ से किया हमला, बचाने आईं बहनें भी घायल; सभी खून से लथपथ
Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में प्रेमिका और उसकी बहनों पर प्रेम संबंध की शंका में दो आरोपियों ने चापड़ से हमला किया। तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास बहतराई में प्रेमिका के अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध की शंका पर युवक अमन पटेल ने अपने साथी अमित कुमार सिंह के साथ मिलकर प्रेमिका उर्मिला श्रीवास और उसकी बहनों रानी श्रीवास (उर्फ प्रमिला) और सुनीता श्रीवास (उर्फ सुषमा) पर धारदार चापड़ से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोरबा के ग्राम अरदा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना 27 जून की रात करीब 9 बजे की है। विक्की गुप्ता ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह घर के पास टहल रहा था, तभी उर्मिला के किराये के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा। कमरे में खून फैला था। उर्मिला किचन में घायल पड़ी थी। रानी दरवाजे के पास खून से लथपथ थी और सुनीता ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उर्मिला ने बताया कि अमन पटेल ने प्रेम संबंध को लेकर कहा कि अगर मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी। और धारदार चापड़ से हमला किया। बीच-बचाव करने आई रानी और सुनीता को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोरबा के ग्राम अरदा से अमन पटेल (25) और अमित कुमार सिंह (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि वह उर्मिला से प्रेम करता था और अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध की शंका पर उसने अमन के साथ मिलकर हमला किया। दोनों 27 जून को मोटरसाइकिल (सीजी 12 बीएन 6940) से बिलासपुर आए और रात नौ बजे उर्मिला के घर पहुंचकर हमला किया। हमले के बाद चापड़ को झाड़ियों में फेंककर वे फरार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल और हथियार बरामद कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन