फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused in murder of youth in Jagdalpur

पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह : कुल्हाड़ी से हमला कर दी थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 03:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Aug 2023 03:16 PM IST
सार

नारायणपुर जिले में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Police arrested two accused in murder of youth in Jagdalpur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरछा थाना क्षेत्र के रायनार गांव में अज्ञात लोगों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि  30 जुलाई को रायनार गांव में रहने वाले भोलाराम मण्डावी की अज्ञात आरोपियों द्वार धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की रिपेार्ट पर थाना ओरछा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में मुखबिरों के माध्यम से दो संदेहियों कोसा राम दुग्गा और लखमू राम दुग्गा निवासी रायनार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ पर उन्होंने अपनी पुरानी रंजिश एवं विवाद के कारण योजनाबद्ध तरीके से 30 जुलाई को भोलाराम उर्फ बोलो की भादू राम के घर के पास कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed