फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested two accused in case of murder in land dispute in Raigarh

CG: घर में बैठकर सभी ने खाया खाना, सोने चली गई तभी कर दी पति की हत्या; जलती हुई लड़की शव पर रखकर हुए फरार

Sat, 03 Feb 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 03 Feb 2024 08:26 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना के बाद फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
police arrested two accused in case of murder in land dispute in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक फरवरी को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रावनखोल (धमनाडांड) में रहने वाले झाड़ीराम एक्का (46) की हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी पौलिना एक्का (40) ने बताया कि गांव के बहाल कुजूर के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा था। 31 जनवरी की शाम घर के आंगन में गांव का बहाल कुजूर, ओम प्रकाश यादव, झाड़ीराम के साथ सभी आग ताप रहे थे और चारों साथ ने खाना खाया।
विज्ञापन


खाने के बाद महिला देर रात सोने अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद आंगन में पति झाड़ीराम, बहाल कुजूर और ओमप्रकाश के झगड़े की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो ओमप्रकाश यादव बैठने वाले पीड़हा (लकड़ी का छोटा स्टूल) को उठाकर झाड़ीराम के सिर में मार दिया, जिससे झाड़ीराम गिर गया। गिरते ही बहाल कुजूर वहां पड़े तंबाकू कूटने वाले लोहे के रॉड (कुटनी) से महिला के पति झाड़ीराम के चेहरा, सीना पर कई वार किए, जिससे पति झाड़ीराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों ने मिलकर झाड़ीराम के शरीर में लगे चोट के निशान को छिपाने के लिए जलती हुई लकड़ी को उसके ऊपर डालकर वहां से भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी को महिला की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों बहाल कुजूर और ओमप्रकाश यादव पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की बात कहते हुए घटना के बारे में विस्तार से बताया। आरोपी बहाल कुजूर ने बताया कि मृतक झाड़ीराम एक्का के साथ पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा था। झाड़ीराम, पत्नी पौलिना एक्का और ओमप्रकाश यादव के साथ मिलकर तीनों अक्सर बैल चराने जाते थे। 


झाड़ीराम एक्का दोनों के पत्नी के साथ संबंध होने की शंका करता था। जमीनी विवाद और शंका को लेकर ओमप्रकाश के साथ मिलकर झाड़ीराम की हत्या का प्लान बनाया और 31 जनवरी की रात झाड़ीराम के घर में उसकी पत्नी के साथ खाना पीना किये। झाड़ीराम को ज्यादा नशा हो जाने पर दोनों मिलकर लकड़ी का पीड़हा और तंबाकू कूटने वाले रॉड से झाड़ीराम की हत्या कर दी। चोट को छुपाने के लिए जलता हुई लकड़ी उसके शरीर पर रखकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed