{"_id":"684ad89b5390b67ee005dfba","slug":"police-arrested-two-accused-in-case-of-fighting-and-firing-between-sand-mafia-and-villagers-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच मारपीट व गोलीबारी का मामला, पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच मारपीट व गोलीबारी का मामला, पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक गिरफ्तार
Thu, 12 Jun 2025 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:18 PM IST
सार
राजनांदगांव जिले में ग्रामीणों के साथ मारपीट की और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
पार्षद और जेसीबी चालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में बुधवार रात रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर गोलीबारी कर दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वार्ड के पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद शामिल हैं। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
शहर से सटे मोहड़ वार्ड नंबर-49 में बुधवार रात अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच तीखा विवाद हो गया। ग्रामीणों ने रेत खनन का विरोध किया, जिसके बाद अज्ञात रेत माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की और गोलीबारी की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे और बुलेट का अगला हिस्सा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में वार्ड पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल था, जिसे शांत करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन