फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three members of interstate ganja smuggling gang in Durg

CG: दुर्ग में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो लग्जरी कार समेत अन्य सामान बरामद

Thu, 06 Jun 2024 08:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Jun 2024 08:09 PM IST
सार

दुर्ग जिले में पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे 150 किलो गांजा, 2 लग्जरी कार और 3 मालवाहक गाड़ियां बरामद की हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Police arrested three members of interstate ganja smuggling gang in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामुल थाना पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से तकरीबन 150 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही चार पहिए वाहन भी बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी ओडिसा से गांजा लाकर दुर्ग भिलाई में खपाया करते थे।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि जामुल थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ियों को रोककर तलाशी लेने पर डेढ़ क्विंटल गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार वाहनों को बरामद किया है। इसमें दो लग्जरी कार और तीन मालवाहक गाड़ी बरामद किए हैं। जब्त की गई दो गाड़ियों पर एक ही नंबर लिखा है। इस मामले का मुख्य आरोपी इतना शातिर है कि वो एक ही नंबर से दो पिकअप गाड़ियां लेकर गांजे की तस्करी करता रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कई सालों से गांजा बेचने का काम करता है। उसने बड़ी मात्रा में गांजे का भंडारण किया है। गांजा को अलग-अलग गाड़ियों में रखकर खपाने जा रहे हैं। क्राइम टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दिनेश डहरिया, शिव टंडन और खिलावन यादव शामिल हैं। ये ओडिसा से गांजा लाकर दुर्ग भिलाई में खपाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई नगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी दो गाड़ियों में एक ही नंबर लिखकर कोयले के नीचे गांजे का परिवहन करते थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 150 किलो गांजा, 2 लग्जरी कार और 3 मालवाहक गाड़ियां बरामद की हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख आंकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed