फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the husband who strangled his wife to death in Korba

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: गर्भपात को लेकर हुआ विवाद, पति ने गला घोटकर पत्नी को मार डाल; फिर घर में लगा दी आग

Sat, 26 Jul 2025 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 10:04 PM IST
सार

कोरबा में पंचायत सचिव सुषमा खुसरो की हत्या के मामले में पति अभिनेक लदेर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चे और गर्भपात को लेकर विवाद के बाद पति ने गला घोटकर हत्या की थी। 

विज्ञापन
Police arrested the husband who strangled his wife to death in Korba
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो पंचायत की पंचायत सचिव सुषमा खुसरो (22) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सुषमा के पति अभिनेक लदेर (25) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिला जेल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुषमा की जली हुई लाश मिली थी। 

विज्ञापन


प्रेम विवाह किया
सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि सुषमा और अभिनेक दोनों अनुकंपा नियुक्ति पर पंचायत सचिव थे। दो साल पहले दोनों ने ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात के बाद प्रेम विवाह किया था। शादी की बात परिवार को नहीं बताई थी और वे कोरबा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


गर्भपात को लेकर विवाद हुआ
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सुषमा और अभिनेक के बीच बच्चे लेने और गर्भपात को लेकर विवाद हुआ। सुषमा एक माह की गर्भवती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। रात को सोने के बाद तड़के सुबह अभिनेक ने सुषमा का गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को जमीन पर रखकर आत्महत्या का रूप देने के लिए गैस चालू की। आसपास पड़े कागज और कपड़ों में आग लगाई और घर को अंदर से बंद कर पीछे के रास्ते से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया
सुबह पड़ोसियों ने धुआं निकलते देखा और 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश किया, जहां सुषमा का शव मिला। अभिनेक ने मौके पर पहुंचकर रोने का नाटक किया। सुषमा के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अभिनेक ने गांव वालों और दोस्तों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया।


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमें गठित की गईं। 65 सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार पूछताछ के बाद अभिनेक ने अपराध कबूल किया। बच्चे और गर्भपात को लेकर विवाद के चलते उसने हत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed