{"_id":"6707ca98c938df3b8e0e8d11","slug":"police-arrested-the-fraudster-in-bilaspur-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर पुरानी जान-पहचान वाले ने फंसाया, ठगे लाखों रुपये; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर पुरानी जान-पहचान वाले ने फंसाया, ठगे लाखों रुपये; गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2024 06:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:07 PM IST
सार
बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले में पुलिस ने ठगी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी पहचान का फायदा उठाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने के लिए कहा। पैसा लगाने के नाम पर करीब एक करोड़ 38 लाख 72 हजार 105 रुपये ठग लिए। एक साल पहले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरकंडा राजस्व कॉलोनी के रहने वाले बसंत पांडेय ने 20.09.23 को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उनका कपिल दुबे के परिवार के साथ पहले से परिचय है। कपिल दुबे के पिता हेमंत दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाइन ड्रेडिंग करते हैं। मुनाफे झांसा देकर नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल एक करोड़ 38 लाख 72 हजार एक सौ पांच रुपये लिए। समय पूरा होने पर 89 लाख सात हजार रुपये वापस कर दिए और 49 लाख 65 हजार 105 रुपये वापस नहीं दिए।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसके बाद से सभी लोग फरार थे और पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी हेमंत दुबे नवरात्रि पर्व मनाने वापस बिलासपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन