फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused with a reward of 10 thousand rupees in Korba

500 रुपये के लेनदेन में दो थप्पड़: गुस्से में डंडे से पीटकर की हत्या; 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 28 May 2025 08:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 May 2025 08:46 PM IST
सार

कोरबा के पसान में 500 रुपये के लेनदेन और दो थप्पड़ के विवाद में रामसिंह मरपच्ची ने कल्याण सिंह की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। फरार आरोपी को 10,000 रुपये के इनाम के बाद पुलिस ने मरवाही से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Police arrested the accused with a reward of 10 thousand rupees in Korba
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पसान थाना पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी रामसिंह मरपच्ची (45) निवासी ग्राम रानीमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। हत्या का कारण 500 रुपये का लेनदेन और मृतक द्वारा मारे गए दो थप्पड़ बताए जा रहे हैं, जिसके बाद गुस्से में आकर रामसिंह ने डंडे से हमला कर मृतक कल्याण सिंह की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, आरोपी और मृतक कल्याण सिंह एक ही गांव के निवासी थे। रामसिंह ने कल्याण सिंह को 500 रुपये उधार दिए थे, जिसे वह छेरछेरा पर्व के दिन वापस मांग रहा था। कल्याण सिंह ने पैसे न होने की बात कहकर टालमटोल की और आरोपी को शराब लाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में मृतक ने रामसिंह को दो थप्पड़ जड़ दिए। इससे क्रोधित होकर रामसिंह ने कमरे में रखे डंडे से कल्याण सिंह पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर पर कोई और मौजूद नहीं था। हत्या के बाद रामसिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही रामसिंह पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसने अपना मोबाइल भी बंद रखा और परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी। वह मरवाही में एक ईंट भट्टी पर काम करने चला गया, जहां वह कई महीनों तक छिपा रहा। पसान थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लंबी खोजबीन के बाद भी जब रामसिंह का पता नहीं चला, तो पुलिस ने उसके ऊपर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेहद शातिर था और लंबे समय तक फरार रहा। हाल ही में वह अपनी बेटी से मिलने आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर पसान पुलिस ने उसे धर दबोचा। पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


बताया जा रहा है कि मरवाही की ईंट भट्टी पर काम के दौरान ठेकेदार द्वारा रामसिंह को मजदूरी का पैसा नहीं दिया जाता था, केवल खाना दिया जाता था, जिससे वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहा था। इस घटना ने एक छोटे से लेनदेन को लेकर हुए विवाद की भयावह परिणति को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed