फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused who kidnapped a minor girl in Janjgir Champa

धान काटने आया था युवक: किशोरी का अपहरण कर छत्तीसगढ़ से ले गया हरियाणा, किया दुष्कर्म; शिकायत के बाद गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 10 Jul 2024 10:41 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के पुलिस ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested the accused who kidnapped a minor girl in Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी जसमेर कश्यप (22 ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को चनालहेरी जिले कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की घर में नहीं थी। आसपास तलाशा और परिवार, रिश्तेदारों के यहां पता किया था। मगर कुछ पता नहीं चल सका, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।  पामगढ़ थाने में धारा 363 के पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नाबालिग लड़की को खोजबीन की जा रही थी। इस बीच तकनीकीय सहायता से पता चला कि नाबालिग लड़की जो कि जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी। इस दौरान आरोपी जसमेर कश्यप जो कि छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के लिए आया करता था। इस बीच दोनों की पहचान हुई थी। जिसके पास से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed