{"_id":"67597fa45382746d850b76ba","slug":"police-arrested-the-accused-who-fired-in-the-air-over-a-land-dispute-in-raipur-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में हवाई फायरिंग: जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने साइसेंसी बंदूक से चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में हवाई फायरिंग: जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने साइसेंसी बंदूक से चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 11 Dec 2024 05:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली चल दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली चल दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला सिविल थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है। उसका आज सीमाकंन था। इसी जमीन को लेकर फजिया मेमन और हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। सीमांकन होने से पहले फजिया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया जब अपने जमीन को देखने पहुंची। इस दौरान ताला को तोड़कर अंदर गई, इसकी जानकारी हरदयाल को मिली। इस दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।
फजिया मेमन और हरदयाल सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ते ही चला गया। इस दौरान हरदयाल सिंह ने उन्हें भगाने के लिए अपने पास रखे लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है।