{"_id":"6820aa8349f6281c270c8f68","slug":"police-arrested-the-accused-who-committed-fraud-by-double-selling-janjgir-champa-land-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पामगढ़ में जमीन की दोहरी बिक्री कर परमेश साहू ने की पांच लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पामगढ़ में जमीन की दोहरी बिक्री कर परमेश साहू ने की पांच लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 11 May 2025 08:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 May 2025 08:06 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में में परमेश साहू ने एक ही जमीन को दो बार बेचकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में एक ही जमीन को दो बार बेचकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी परमेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भिलौनी निवासी गोविंद प्रसाद शर्मा ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि परमेश साहू ने अपने खेत की जमीन को 14 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति के नाम पर बेचकर रजिस्ट्री कराई। इसके बाद उसी जमीन को आठ दिन बाद यानी 22 फरवरी 2024 को गोविंद प्रसाद को पांच लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना के आधार पर परमेश साहू को भिलौनी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गोविंद प्रसाद से पांच लाख रुपये लेकर जमीन का सौदा करने की बात कबूल की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन