{"_id":"6429128cda4984032e06d5a7","slug":"police-arrested-the-accused-of-posting-obscene-photos-of-the-girl-on-social-media-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: शादी से इनकार किया तो युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: शादी से इनकार किया तो युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाली, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Apr 2023 10:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:58 AM IST
सार
युवती की अश्लील फोटो एवं वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गजानंद उर्फ लाला साहू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवक ने जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ की थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। पीड़िता युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी गजानंद उर्फ लाला साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
नवागढ़ थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि खोखरी निवासी गजानंद उर्फ लाला साहू ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो एवं फोटो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने के दबाव बनाने लगा। युवती के शादी करने से इनकार करने पर आरोपी ने वीडियो और फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित युवती की अश्लील फोटो एवं वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी के खिलाफ नवागढ़ थाने में धारा 354 क,509 ख के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और जांच पड़ताल की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर खोखरी उसके निवास भेजा गया। जहां आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी गजानंद उर्फ लाला साहू उम्र 23 वर्ष को पकड़ा गया। गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन