{"_id":"66b242b8327ad31a2f072092","slug":"police-arrested-son-accused-of-killing-his-father-in-korba-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पिता ने नहीं दिए दो सौ रुपये तो बेटे ने कर दी हत्या, कुएं में शव फेंककर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पिता ने नहीं दिए दो सौ रुपये तो बेटे ने कर दी हत्या, कुएं में शव फेंककर हुआ फरार
Tue, 06 Aug 2024 09:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:05 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने दो सौ रुपये मांगे थे, न देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली थाना के नुनेरा गांव में महेंद्र सिंह ने अपने पिता भुवन सिंह धनुहार के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। बाद में मृतक को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रेस्कयू कर 60 फिट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह सोमवार की सुबह किसी काम से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसके पिता भुवन सिंह गांव में एक झोपड़ीनुमा घर पर रिश्तेदार से बातचीत कर रहा थे। इस दौरान महेंद्र सिंह ने अपने पिता से दो सौ रुपये मांगे, नहीं देने पर पास रखे ईंट से महेंद्र सिंह ने पिता भुवन सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद भुवन सिंह को कुएं में धकेलकर वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से निकलवाया गया है। सामान्य विवाद को लेकर हुई इस घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जहां आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल किया गया है।
विज्ञापन