फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six accused who murdered Congress leader Hariram Patel

CG: ब्याज पर रुपये देते थे कांग्रेस नेता हरिराम पटेल, ज्यादा ब्याज मांगने पर की गई हत्या; छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 07:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 07:36 PM IST
सार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested six accused who murdered Congress leader Hariram Patel
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने अधिक ब्याज लेने की वजह से प्लानिंग के तहत हरिराम पटेल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की रात सारंगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर में सड़क किनारे कमरीद निवासी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल को अधिक ब्याज लेने से नाराज आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया था। सारंगढ़ पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए आरोपी 
सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश में बरमकेला, सरिया, कोतवाली, डोंगरी पाली थाना एवं सायबरसेल प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्रित कर उनके पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान छह संदिग्ध सारंगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज की रकम बनी हत्या की वजह 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि मृत्तक हरिराम पटेल ब्याज में उधारी रकम देने का काम करता था। आरोपी हेमानंद उर्फ गुडडू सारथी ने बताया कि उसने हरिराम से 12 जुलाई को 80 हजार रूपये ब्याज पर लिया था, जिस पर हरिराम पटेल ने प्रति 4 दिवस में 20 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 16 हजार रूपये ब्याज लेना तय किया था। आरोपी ने उसे दो ब्याज किश्त कुल 32 हजार रूपये दिए थे और 24 जुलाई को अगली ब्याज किश्त 16 हजार रुपये देने थे।

इस तरह रची हत्या की साजिश 
आरोपी गोकुल सिदार ने बताया कि एक वर्ष पहले उसने मृतक से 10 हजार रुपये ब्याज में राशि ली थी। जिसका कुछ मूल चुकाने के बाद 7500 रूपये मूल राशि के प्रतिमाह 1500 रुपये ब्याज देना पड़ रहा था। जिससे उक्त दोनों आरोपी आक्रोशित थे, इसलिये दोनों आरोपियों ने अपने अन्य चार साथियों के साथ प्लानिंग कर ओडिसा के एक लोहार से चारपहिया वाहन के पट्टा से तलवारनुमा धारदार हथियार बनवाकर हत्या के दो दिवस पहले हत्या की पूरी प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया। 


हत्या में प्रयुक्त सामानों की हुई जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना स्थल व आरोपियों के बताये स्थानों से हत्या में प्रयुक्त हथियार, गाड़ियां, मोबाइल, जले हुए कपड़ों की राख आदि जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

हत्या के आरोपी 
1. हेमानंद सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी हिर्री थाना बरमकेला 
2. गोकुल सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी सहज पाली थाना बरमकेला 
3. मिनेन्द्र कुमार सारथी, उम्र 27 वर्ष निवासी बिकमपाली (ऐरीपाली मुहल्ला) थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
4. आत्माराम सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी कर्राकोट थाना सरिया
5. राजू चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी हिरी थाना बरमकेला, 
6. श्रवण कुमार सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी तिउर खडीयापारा थाना खरसिया जिला रायगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed