फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six accused in Sadhram Yadav murder case in kabirdham

साधराम यादव हत्याकांड: पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, परिजनों ने फांसी की सजा की मांग की; निकाली रैली

Wed, 24 Jan 2024 02:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 02:56 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में हुई साधराम यादव की हत्या मामले ने तूल पकड़ ली है। ग्रामीणों व यादव समाज के लोगों ने कवर्धा शहर में रैली निकाली और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मां की। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police arrested six accused in Sadhram Yadav murder case in kabirdham
ग्रामीणों ने रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर में कुछ दिन पहले चरवाहा साधराम यादव (50) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग है। वहीं, बुधवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन


एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जांच के बाद छठे आरोपी शेख रफीक उर्फ रिंकु (40) पुत्र महबूब खान निवासी नवाब मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर इन सभी आरोपी को फांसी की सजा व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर बुधवार को लालपुरकला गांव के ग्रामीणों व यादव समाज के लोगों ने कवर्धा शहर में रैली निकाली। इस रैली में कई गांव लोगों ने हिस्सा लिया। शांतिपूर्वक पूरे शहर में रैली निकालकर घटना का विरोध किया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 दिसंबर सोमवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान डिप्टी सीएम से परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की थी। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। विजय शर्मा ने मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का नाम साधराम यादव (50) था। वह कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के समय घटनास्थल पर साधराम यादव व इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी व मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed