{"_id":"6527e20fc24d7a4be20766d2","slug":"police-arrested-shopkeeper-accused-of-killing-youth-in-bilaspur-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: उधार सामान मांगने पर युवक का दुकानदार से हुआ था झगड़ा, सब्जी काटने वाले चाकू से कर दी थी हत्या; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: उधार सामान मांगने पर युवक का दुकानदार से हुआ था झगड़ा, सब्जी काटने वाले चाकू से कर दी थी हत्या; गिरफ्तार
Thu, 12 Oct 2023 05:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:40 PM IST
सार
खेल परिसर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले के सरकंडा स्थित खेल परिसर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार ने बताया कि बीते दिन सरकंडा स्थित खेल परिसर में युवक की लाश मिली थी। उसकी पहचान रायगढ़ निवासी देवव्रत पैकरा के रूप में की गई थी। मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने दुकानदार अंकित यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देवव्रत पैकरा (मृतक) और उसके दोस्त खेल परिसर में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दुकानदार से उन्होंने उधार सामान मांगा। दुकानदार के मना करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पार्टी कर रहे युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद दुकानदार गुस्से में घर से सब्जी काटने का चाकू लाया और आरोपियों को खोजने लगा। इस दौरान देवव्रत मौके पर ही उसे मिल गया। दुकानदार ने देवव्रत को मौके पर पाकर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन