{"_id":"667d6fd2a4d7b326ed04cd20","slug":"police-arrested-seven-naxalites-in-bijapur-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सलिय गिरफ्तार, फायरिंग व आईईडी ब्लास्ट जैसी कई घटनाओं में रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सलिय गिरफ्तार, फायरिंग व आईईडी ब्लास्ट जैसी कई घटनाओं में रहे शामिल
Thu, 27 Jun 2024 07:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:32 PM IST
सार
बीजापुर में पुलिस ने एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री टंगिया नक्सली प्रचार-प्रसार की सामग्री पंपलेट व बैनर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, आईईडी लगाने व आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री टंगिया नक्सली प्रचार-प्रसार की सामग्री पंपलेट व बैनर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा तेंदूपत्ता वसूली, लेवी वसूली की ग्रामीणों के साथ अलग-अलग जगहों पर मीटिंग ली जा रही है। सूचना पर भैरमगढ़ थाना से जिला बल व डीआरजी की संयुक्त पार्टी केशकुतुल, तुरेनार की ओर निकली थी।
विज्ञापन
संयुक्त पार्टी द्वारा केशामुंडीपारा केशकुतुल, सूराखाड़ा केशकुतुल व तुरेनार से भागते हुए जनताना सरकार अध्यक्ष आरपीसी केशकुतुल एक लाख का ईनामी रामधर वेको (24) निवासी केशामुंडी, एक लाख का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष आरपीसी फुलादी सोमलू उरसा (35) निवासी तुरेनार, डीएकेएमएस सदस्य आरपीसी केशकुतुल सुखराम कोवासी (30) निवासी सुराखाडा, मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल साई वेको (31) निवासी सुराखाड़ा केशकुतुल, मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल लाल सिंह कवासी (25) निवासी सुराखाड़ा केशकुतुल, मिलिशिया सदस्य आरपीसी कोतरापाल रानू लेकाम (25) निवासी स्कूलपारा कोतरापाल थाना जांगला व मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल सन्ना उरसा (34) निवासी केशकुतुल थाना भैरमगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गये नक्सली भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल 2022 को जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम मे लगी जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में, 17 फरवरी 2023 को भैरमगढ़ के ओड़सा पदमपारा डेम के पास वाहन में आगजनी की घटना में, 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगी पुलिस पार्टी पर चिहका के पास आईईडी विस्फोट करने की घटना में, 21 अप्रैल 2024 को केशकुतुल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में व 25 अप्रैल 2024 को केशामुंडीपारा केशकुतुल के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल रहे।
विज्ञापन
इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री, टंगिया, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, पाम्पलेट व बैनर आदि बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ भैरमगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।